फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रेलवे के दोहरीकरण का काम नवंबर तक होगा पूरा

रेलवे के दोहरीकरण का काम नवंबर तक होगा पूरा

Sat, 13 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के दोहरीकरण का काम नवंबर तक होगा पूरा
रेलवे के दोहरीकरण का काम नवंबर तक होगा पूरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में सांसद और डीएम की रेलवे अधिकारियों की के साथ हुई बैठक में रेलवे दोहरीकरण का काम नवंबर माह में मुजफ्फरनगर तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया। मंसूरपुर और सोंटा अंडरपास की समस्या का समाधान निकालने पर चर्चा हुई। सांसद ने अंडरपास पर जलनिकासी की समस्या को लेकर वाटर हार्वेस्टिंग के जरिये पानी जमीन में पहुंचाने का प्रस्ताव रखा।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जनपद की जनता एवं किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेल लाइनों के दोहरीकरण एवं अंडरपास के लिए बॉक्स आदि के कार्यो में तेजी लाई जाए और हर दशा में समस्त कार्य अक्तूबर के अंत तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि अंडर पास संख्या 47 सोंटा का समाधान निकाला जाए। रेलवे के अफसरों ने यहां अतिरिक्त भूमि की डिमांड की है। प्रभावित कृषकों से भूमि क्रय की कार्यवाही डीएफसीसी द्वारा की जा रही है। भूमि क्रय किये जाने की कार्यवाही के उपरांत अंडरपास का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मंसूरपुर में अंडरपास का कार्य चल रहा है, शुगर मिल से इसमें सहयोग की आवश्यकता है। यहां किसानों का कहना है कि उनकी बुग्गी न तो ऊपर से जा सकती है और न ही अंडरपास से, उनके लिए मिल अलग व्यवस्था करें। इस्लामाबाद जोहरा में प्रस्तावित अंडर पास के साइज में परिवर्तन किया गया है। यह जनता की मांग पर हुआ है। नरा में रेलवे विभाग द्वारा रोड ओवरब्रिज एवं रोड अंडरब्रिज के निर्माण के लिए सर्वे किया गया, जिसमें पाया गया कि मौके पर मौजूदा सड़क की चौड़ाई कम होने और घना बाजार व आबादी होने के कारण रेलवे ब्रिज का निर्माण संभव नहीं हो पाया। जिले में अन्य सभी अंडरपास पर भी चर्चा हुई। सांसद बालियान ने अंडरपास में पानी की निकासी के लिए वाटर हार्वेस्टिंग का प्रस्ताव रखा। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि समस्त कार्य इस अक्तूबर के अंत तक पूर्ण कराएं। रेलवे अफसरों ने दोहरीकरण का कार्य मेरठ से मुजफ्फरनगर तक नवंबर के अंत तक पूरा करने की बात कही। दिसंबर से ट्रैक पर ट्रेनों के चलने का आश्वासन दिया। बैठक में एडीएम न्यायिक सियाराम मौर्य, रेलवे के सीएओ जगदीप राय, डिप्टी चीफ इंजीनियर शिव ओम द्विवेदी, एक्जूकेटिव इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
मंसूरपुर, सोंटा गांव के अंडरपास की समस्याओं का होगा निराकरण
अंडरपास में जलनिकासी को वाटर हार्वेस्टिंग की मांग रखी

भव्य रूप में दिखेगा रेलवे स्टेशन
मुजफ्फरनगर। यहां का रेलवे स्टेशन जल्द ही भव्य रूप में नजर आएगा। रेलवे ने नई बिल्डिंग का नक्शा तैयार कर दिया है। चार महीने के अंदर बिल्डिंग के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अफसरों ने बताया कि रेलवे लाइन को भी यहां सीधा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed