फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मालती शर्मा को भाजपा नेताओं की भावभीनी श्रद्धांजलि

मालती शर्मा को भाजपा नेताओं की भावभीनी श्रद्धांजलि

Sat, 13 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
मालती शर्मा को भाजपा नेताओं की भावभीनी श्रद्धांजलि
भाजपा नेताओं ने मालती शर्मा को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य मालती शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि वह मेरी माता तुल्य थीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को सम्मान के साथ राजनीति करना सिखाया।
भोपा रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि मालती शर्मा ने संगठन को परिवार की तरह चलाया। जब वे प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष थी, तो वह युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उस समय भाजपा की किसान यात्रा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उन्हीं के नेतृत्व में जनसमर्थन मिला। मेरी शादी में उन्होंने मेरी मॉ की भूमिका निभाईं। उन्होंने हमें कर्मठता, एकजुटता और संघर्ष की प्रेरणा दीं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि वह प्रदेश भाजपा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से भी श्रद्धांजलि देने आए हैं। 1991 में पहली बार विधायक बना तो उनसेमिलने का मौका मिला। वह ऐसी संघर्षशील महिला थीं कि गलत बात पर अपनी सरकार के खिलाफ ही धरने पर बैठ जाती थीं। पार्टी को हमेशा उनकी प्रेरणा मिलती रहेगी। कलराज मिश्र ने कहा कि वे अपनी बातों को दृढ़ता के साथ रखती थीं। सच मुंह पर कह देती थीं। कुछ लोग नाराज भी हो जाते थे। वे परिवार और संगठन को सामंजस्य के साथ लेकर चलीं। उन्होंने महिलाओं के सम्मान पर आंच नहीं आने दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि वे भारतीय संस्कृति की प्रतिमूर्ति थी। नकारात्मक प्रभावों को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
मैं उन्हें अपनी माता तुल्य मानता था: दिनेश शर्मा
महिलाओं को सम्मान से राजनीति करना सिखाया: कलराज

भावपूर्ण स्मरण किया
मुजफ्फरनगर। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामनंदन सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद ऊंटवाल, कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप, उमेश मलिक, पूर्व मंत्री संधीर बालियान, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुशीला अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, रुपेंद्र सैनी, यशपाल पंवार, देवव्रत त्यागी, आयुष चिकित्सा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाष शर्मा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक, महिला आयोग सदस्या प्रियमवदा तोमर, मृगांका सिंह, अरविंद राज शर्मा, चेयरमैन अंजू अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, वीरपाल निर्वाल, पूर्व मंत्री अनुपमा गौड, सपा नेता राकेश शर्मा, सुनील भराला, नरेंद्र त्यागी, रेवती नंदन सिंघल, पंडित जयकुमार शर्मा, सुरेश सांई, श्रीमोहन तायल, कुशपुरी, राजीव गर्ग, वैभव त्यागी, संजय गुप्ता, विजय शुक्ला, संजय अग्रवाल, जैन डिग्री की प्राचार्या सीमा जैन, राजकुमार जैन आदि ने श्रद्धांजलि दी।

डिप्टी सीएम को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सह संयोजक सुनील भराला ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को ज्ञापन दिया। नोएडा सेंटर 94 में सेटरिंग के पांच मजदूरों की हाइसे में हुई मौत की जांच कराने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed