{"_id":"5b9d54fb867a557ff129c65f","slug":"181537037563-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक प्रस्तुति
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में न्यू होराइजन के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों के कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।
जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वट हाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में होराइजन के बच्वों ने गणेश स्तुति से शुभारंभ किया। शिव, पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी का रूप धारण किए बच्चों ने एक नाटिका प्रस्तुत कर संदेश दिया कि माता-पिता का स्थान सर्वोपरि है। प्रेम से जीने का संदेश देते हुए प्रस्तुति दी। देश भक्ति गीतों से भारत की अनुपम छटा को प्रस्तुत किया। रानी लक्ष्मीबाई की प्रस्तुति पर सभी तालियां बजाने को मजबूर हो गए। अब मेरा देश बदल रहा कार्यक्रम में देश में बढते विकास को दर्शाया गया। कृष्ण लीला, विष्णु अवतार, सरस्वती, दुर्गा और लक्ष्मी पर आधारित कार्यक्रम दिखाये। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, ललित, संतोष शर्मा, सुधा शर्मा, नीरु शर्मा, आशा सिंह आदि रहे। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने बच्चों की मेहनत की प्रशंसा की।