फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रक में पीछे से बाइक टकराई, बाइक सवार की मौत

ट्रक में पीछे से बाइक टकराई, बाइक सवार की मौत

Thu, 13 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में पीछे से बाइक टकराई, बाइक सवार की मौत
ट्रक में पीछे से बाइक टकराई, बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी में ममता फिलिंग सेंटर के सामने तेज रफ्तार से बाइक ट्रक में पीछे से जा टकरा गई। जबरदस्त टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

पुलिस के मुताबिक बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बिटावधा निवासी 42 वर्षीय नीटू अपने पिता प्रेम सिंह के साथ रतनपुरी के गांव कैलाशनगर में अपने बहनोई मनोज पुत्र बी. नारायण के यहां आया हुआ था। बुधवार की शाम को नीटू बाइक से गांव मंडावली बांगर स्थित शराब के ठेके पर तैनात अपने गांव बिटावधा निवासी सेल्समैन से मिलने गया था। जब वह बाइक द्वारा वापस कैलाशनगर आ रहा था, तो रतनपुरी में स्थित ममता फिलिंग सेंटर के सामने तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे डस्ट से भरे ट्रक में पीछे से जा टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक की स्पीड बहुत अधिक होने के कारण बाइक सवार नीटू का सिर फट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रतनपुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया है। घटना की सूचना पर कैलाशनगर के काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंचे भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम ने भीड़ को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया। कपिल सोम ने घटना के संबंध में इंस्पेक्टर रतनपुरी सुभाष सिंह से बातचीत की और मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से सहायता दिलाने की मांग की। इंस्पेक्टर ने मृतक के परिजनों की हरसंभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण बमुश्किल शांत होकर अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed