फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पालिका में लंबे अरसे से जमे लिपिक हटाए

पालिका में लंबे अरसे से जमे लिपिक हटाए

Thu, 06 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
पालिका में लंबे अरसे से जमे लिपिक हटाए
पालिका में लंबे अरसे से जमे लिपिक हटाए गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में लंबे अरसे से एक ही पद पर जमे कर्मचारियों का चेयरमैन ने तबादला कर दिया है।
नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बुधवार को लिपिकों को तबादला आदेश रिसीव करा दिए। प्रभारी कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह का स्थानांतरण लिपिक पथ प्रकाश विकास कुमार के स्थान पर किया गया। विकास कुमार को जलकल स्टोर में लिपिक फिरोज खान के स्थान पर भेजा है। स्वास्थ्य विभाग में हल्का पांच के लिपिक मुकेश कुमार शर्मा का तबादला जलकल विभाग में जलकल रिकार्ड रूम लिपिक नीरज कुमार के स्थान पर एवं जलकल में लिपिक के पद पर किया। मुकेश कुमार को प्रभारी कार्यालय अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। नीरज कुमार को जलकल विभाग से मुख्य रिकार्ड रूम में भेजा है। लिपिक प्रवीण कुमार को कर विभाग में सुनील कुमार के स्थान पर भेजा है। सुनील कुमार को कर विभाग में ही लिपिक गोपीचन्द वर्मा के स्थान पर नियुक्त किया है। गोपीचंद वर्मा को स्वास्थ्य विभाग हल्का पांच का लिपिक बनाया है। लिपिक निर्माण विभाग अशोक ढींगरा को निर्माण विभाग में ही मुख्य लिपिक का कार्य भी सौंपा है। अशोक ढींगरा लिपिक द्वारा संपादित किये जा रहे वार्डों का कार्य भी निर्माण विभाग में लिपिकों को नये सिरे से विभाजित किया गया। अब एक से 17 वार्ड का कार्य एवं डाक की जिम्मेदारी संजय गुप्ता निभाएंगे। वार्ड संख्या 18 से 34 तक का कार्य एवं तहसील दिवस संदर्भ कार्य लिपिक बिजेन्द्र सिंह और वार्ड 35 से 50 तक का कार्य एवं निर्माण जनसूचना कार्य लिपिक मनोज कुमार सम्पादित करेंगे। जलकल स्टोर लिपिक फिरोज खान का स्थानांतरण कन्या विद्यालय में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed