{"_id":"5b8ed605867a55482b36b0e6","slug":"181536087557-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के बैनरतले लोगों ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा निवासी प्रवेश, सोनू, प्रवीण व खेम सिंह ने गांव में ही फास्ट फूड शॉप खोली हुई है। आरोप है कि गांव के ही आरोपियों ने दो दिन पूर्व दुकान पर पहुंचकर चाऊमीन खाई और रुपये मांगने पर पीड़ितों के घर में घुसकर परिजनों से मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे पीड़ित पक्ष को जान-माल का खतरा सताने लगा है। कार्यकर्ताओं ने दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।