{"_id":"5b89917e42c7924639038303","slug":"181535742334-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि प्रकरण में इंतजार की घड़ी खत्म, आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि प्रकरण में इंतजार की घड़ी खत्म, आज होगा फैसला
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज के वीडियो वायरल प्रकरण में मुनि को वस्त्र पहनाने की सजा सुनाए जाने के फैसले का इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। शनिवार को गठित समिति के सदस्य रात आठ बजे तक अपना फैसला सुना देंगे।
बैठक में समिति के 41 सहित करीब 100 जैन समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक बंद कमरे में होगी। जिसमें मीडिया को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बैठक के बाद समिति के सदस्य मीडिया से वार्ता करके अपना फैसला सुनाएंगे। सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि दिल्ली के अध्यक्ष पंकज जैन के निर्णय पर ही एक सितंबर को खतौली में कन्हैया पैराडाइज में बैठक रखी गई। बैठक को लेकर सभी तैयारियां शुक्रवार की शाम को ही पूर्ण कर ली गई। अध्यक्ष ने बताया कि जैन मुनि के वीडियो वायरल प्रकरण को लेकर फैसला लेने की यह बैठक शनिवार को अंतिम होगी। समिति के 41 सदस्य अपना फैसला सुनाएंगे। उनका फैसला समाज हित में जाएगा। समिति के सदस्य आगे की रणनीति पर जो भी निर्णय लेंगे, जैन समाज उसको मानेगा।