{"_id":"5b79bdd742c792466049a06d","slug":"181534705111-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशामुक्त व समाज को शिक्षित करने पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नशामुक्त व समाज को शिक्षित करने पर बल
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को शिक्षित करने पर बल
जानसठ। भगीरथ सेना के सम्मान समारोह में वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने व पूर्वजों के इतिहास को बनाए रखने पर जोर दिया गया। युवाओं को नशा मुक्त करने व समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का बल दिया।
गांव जंधेड़ी में आयोजित भगीरथ सेना के सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजू सैनी ने कहा कि समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत को बढ़ाना होगा। क्योंकि एकता में ही शक्ति है, जिससे राजनैतिक ताकत भी बढ़ेगी। मेरठ के जिलाध्यक्ष देवदत्त सैनी ने कहा कि समाज से कुछ कुरीतियों को भी मिटाना होगा। शराब व नशा खोरी को समाज को भी जड़ से खत्म करना होगा। समारोह में सर्वसम्मति से राजकुमार सैनी को भगीरथ सेना का जिला मीडिया प्रभारी घोषित करते हुए सम्मानित किया गया। नाहर सिंह सैनी की अध्यक्षता तथा सोनू मूछ के संचालन में हुए कार्यक्रम में भगीरथ सेना के संस्थापक सोनू सैनी, प्रदेश प्रभारी जतिन सैनी बॉक्सर, प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष सोनू सैनी मूछ, नगराध्यक्ष विक्की लारा, विनय सैनी जंधेड़ी, बबलू सैनी, शुभम सैनी, अमित सैनी कवाल, राहुल सैनी मोरना ब्लाक अध्यक्ष, कविसर सैनी, बिजेंद्र सैनी, प्रदीप सैनी, मास्टर मोहनलाल, युजवेंद्र, बाबूराम सैनी, रविंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।