{"_id":"5b2e99884f1c1b694d8b8200","slug":"181529780616-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटवाने को लेकर व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटवाने को लेकर व्यापारियों का हंगामा
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। बुढ़ाना रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों की ईओ और पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। ईओ ने कई दुकानदारों का सामान भी जब्त करते हुए जुर्माना लगाया।
शासन और प्रशासन के आदेशानुसार पालिका ईओ ओमगिरी नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शनिवार को अभियान चलाया। ईओ पुलिस बल और पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर बुढ़ाना रोड पर अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। इस मार्ग पर दुकानदारों ने सड़क पर अवैध तरीके से सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। ईओ ने व्यापारी अरिहंत जैन की दुकान के सामने पड़ी रोड़ी को कर्मचारियों से ट्रैक्टर ट्रॉली में भरवाकर अपने कब्जे में ले ली। जिसको लेकर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। व्यापारियों ही ईओ और पुलिस से भी नोकझोंक हो गई थी। मौके पर पहुंचे सभासद के पति ने भी हंगामा कर दिया। उन्होंने ईओ से कहा कि नगर में सड़कों पर लगने वाली समस्त सब्जी, फलों की ठेलियां हटवाएं।
सभासद के पति का कहना था कि पहले ठेलियां हटेंगी, इसके बाद ही व्यापारी भी अपना सामान हटवा लेंगे। इसके बावजूद ईओ ने सभासद के पति की एक नहीं सुनी तथा अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई जारी रखी। ईओ ने अरिहंत जैन की एक हजार रुपये की जुर्माना रशीद कटवाई और दो दिन का समय देते हुए रोड़ी व अन्य सामान उठाने की चेतावनी दी। इसके अलावा पालिका कर्मचारियों ने अन्य दुकानदारों का भी सामान अपने कब्जे में लिया। ईओ ने कई दुकानदारों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। उधर, ईओ ओमगिरी ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा से अतिक्रमण किया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।