फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घोड़ा तांगा के नीचे आने से घायल मजदूर की मौत

घोड़ा तांगा के नीचे आने से घायल मजदूर की मौत

Mon, 18 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
घोड़ा तांगा के नीचे आने से घायल मजदूर की मौत
सिखेड़ा।
विज्ञापन

गांव भिक्की ईंट के भट्टे पर घोड़ा तांगा के नीचे आने से घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सिखेड़ा के गांव भंडूरा निवासी 35 वर्षीय विनोद पुत्र रणसिंह गांव भिक्की में ईंट भट्ठे पर काम करता था। भट्ठे पर राजू पुत्र मांगे अपने घोड़ा तांगा पर खड़ा होकर मजदूर से लकड़ी भरवा रहा था। घोड़ा तांगा से कुछ दूर विनोद अन्य मजदूरों के साथ सड़क पर बैठा हुआ था। इस बीच लकड़ी लगने से घोड़ा बिदक गया। जिससे घोड़ा तांगा लेकर भाग निकला। चालक राजू ने कूदकर अपनी जान बचाई। सड़क पर बैठे विनोद ने घोड़ा को रोकने प्रयास में उसको गर्दन से पकड़ लिया। घोड़ा ने गर्दन हिलाते हुए विनोद गिरा दिया। जिससे तांगा का पहिया विनोद के सिर पर से उतर गया। विनोद का सिर फटने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल मजदूर को प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। विनोद को मेरठ के सुभारती हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां पर रविवार रात को उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



युवक लापता
मंसूरपुर।
गांव नावला निवासी राजपाल सिंह ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका 27 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार 16 जून को खेत में रेहड़ा लेकर चारा लेने गया था, लेकिन वह नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed