{"_id":"5b0d9f444f1c1b996e8b56cf","slug":"181527619396-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी
Updated Wed, 30 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान मसीहा एवं स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जीटी रोड स्थित आर्य समाज में विशेष हवन यज्ञ करके श्रद्धांजलि दी गई।
विचार गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसान, गरीब, मजदूर के हितों और उनके हकों के लिए संघर्ष किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए भी उनकी साधारण जीवन शैली रही। वे ईमानदारी, सच्चाई के मूर्ति थे। पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव पंकज राठी ने कहा कि आज की राजनीति में चौधरी साहब के विचारों की आवश्यकता है। जिसमें जात पात का भेदभाव भुलाकर समाज हित का कार्य होना चाहिए। मौके पर प्रधान धर्नेंद्र तोमर, पूर्व सभासद राजसिंह, पंकज राठी, राहुल तोमर, नगराध्यक्ष वकील मंसूरी, मंगता आजाद, इंजीनियर उस्मान, अभिमन्यु तोमर, राजकुमार तेवतिया, महकसिंह, कालूराम त्यागी, अरविंद बालियान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।