{"_id":"5b09ae814f1c1ba86e8b4d19","slug":"181527361153-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधा चमकी, पूरे मिले 100 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधा चमकी, पूरे मिले 100 अंक
Updated Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधा चमकी, पूरे मिले 100 अंक
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की। विज्ञान और कॉमर्स वर्ग में ऐसे मेधावियों की संख्या कम नहीं है, जिनका कुछ विषयों में कोई भी अंक नहीं कटा।
जिले में पहले स्थान पर रहे पारस अरोरा, सार्थक मित्तल, उत्कर्ष वत्स ने गणित में पूरे 100 अंक पाए हैं। इंजीनियरिंग ग्राफिक्स में आदर्शी मोहन और अर्जुन बलराज ने भी 100 अंक हासिल किए हैं। पेंटिंग में तुबा सिद्दीकी, विधु वर्मा तथा कार्तिका त्यागी ने पूरे 100 अंक पाए हैं। फिजिकल एजूकेशन में 100 अंक पाने वालों में आयुषी मलिक, हर्ष विनायक, सभ्यता चौधरी, शिवान सिंह, तनिषा सिंह शामिल हैं। आरती बंसल को इंग्लिश में 100 में से 99, एकाउंटेंसी में पारस अरोरा और आयुषी गुंबर को 99, इकोनामिक्स में कनिष्क जिंदल, प्रतीक अरोरा और पारस को 99 अंक प्राप्त हुए। हर्ष शर्मा ने केमिस्ट्री 98, सार्थक मित्तल ने फिजिक्स में 97, आयुषी सिंह ने बायोलोजी में 97 तथा बिजनेस स्टडीज में शुभा अरोरा, शशांक अग्रवाल ने 97 अंक पाए। एमजी पब्लिक स्कूल में 11 छात्र-छात्राएं ऐसी रही, जिन्हें अपने विषयों में 100 में से 100 अंक मिले। शारदेन पब्लिक स्कूल में अवनीश गोयल ने गणित में पूरे 100 अंक पाए। शताक्षी ने अंग्रेजी में 99, आदित्य जैन ने केमिस्ट्री में 99 अंक हासिल किए। इकोनामिक्स में शताक्षी ने 98 तथा फिजिकल एजुकेशन में रितिका रहेजा 99 अंक लेने में सफल रही। होली एंजिल्स में कॉमर्स वर्ग में टॉपर रही निशिता सिंघल और आयुषी को इकोनोमिक्स में 99-99 अंक मिले हैं। डीएस पब्लिक की यामिनी चौधरी ने फिजिकल एजुकेशन में 100 में से 100 पाए हैं।
हिंदी में पूर्णिमा को मिले 93 अंक
मुजफ्फरनगर। मातृ भाषा हिंदी में भी एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा पूर्णिमा मावी ने अपने ज्ञान की प्रखरता साबित की। मावी जिले में अकेली छात्रा है, जिसने हिंदी विषय में 100 में से 93 अंक प्राप्त किए है।