फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर के कई मौहल्लों में मिला पानी लीकेज

शहर के कई मौहल्लों में मिला पानी लीकेज

Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शहर के कई मौहल्लों में मिला पानी लीकेज
शहर के कई मोहल्लों में मिला पाइप लाइन में लीकेज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में हो रही पानी की बर्बादी को लेकर पालिकाध्यक्ष गंभीर हैं, लेकिन पालिका के अफसर उदासीन बने हुए हैं। शिकायतों के बाद पालिकाध्यक्ष ने इस मामले में जलकल प्रभारी एसके सिंघल को अपने कार्यालय में तलब करते हुए जमकर फटकार लगाई है।

गर्मी शुरू होते ही नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। शहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में पानी की पाइप लाइन लीकेज हो रही है। पानी नालियों में बह रहा है। पेयजल की बर्बादी हो रही है। मोहल्ला ब्रह्मपुरी, साकेत, मिमलाना रोड, शामली रोड, प्रेमपुरी आदि मोहल्लों में पेयजल की लीकेज होने की शिकायत नगर पालिका में आई है, फिर भी जलकल विभाग इन शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व पालिकाध्यक्ष के पास भी बघरा तागा स्टैंड पाइप लाइन में लीकेज की शिकायत आई थी। पालिकाध्यक्ष ने इस संबंध में जलकल प्रभारी को पानी की पाइप लाइन ठीक कराने के आदेश दिए थे, लेकिन जलकल प्रभारी ने उक्त लीकेज सहीं नहीं कराई। मंगलवार को फिर से वहीं शिकायत पालिकाध्यक्ष के समक्ष पहुंच गई। उन्होंने जलकल प्रभारी को अपने कार्यालय में तलब किया और लीकेज ठीक न कराने के संबंध में पूछा। जलकल प्रभारी ने श्रमिकों का अभाव बताकर अपना पल्ला झाड लिया। पालिकाध्यक्ष ने जलकल प्रभारी को जमकर फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से पेयजल ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed