{"_id":"5ac675964f1c1bf5618b5b46","slug":"181522955670-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य तय कर परिश्रम करें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य तय कर परिश्रम करें विद्यार्थी
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य तय कर परिश्रम करें विद्यार्थी
मुजफ्फरनगर। विबग्योर स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में बच्चों की श्रेष्ठ शिक्षा के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद तथा समन्वय बनाने का संदेश दिया गया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी कक्षा आठ और नौ की तीन-तीन छात्राओं को स्कालरशिप देने की घोषणा की गई। अपनी मेहनत और लगन का सफल परीक्षाफल देख विद्यार्थी झूम उठे।
रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में आयोजित वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बच्चों की विषय गुणवत्ता और पढ़ाई में रुचि बढ़ाने पर संवाद हुआ। संस्था के श्रेष्ठ शैक्षिक माहौल, अनुशासन के साथ घर में भी पढ़ाई करने की कार्य योजना बताई गई। निदेशिका निशा त्यागी ने सफल छात्र-छात्राओं को अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने कक्षा में पहले तीन स्थान पर रहे विद्यार्थियों की घोषणा की। कक्षा नर्सरी में अक्षमा , वाणी, अदीब , कक्षा प्रेप यश्मित, विहान, विवान , कक्षा एक में अवन्या, अपूर्वा, अनुभव, कक्षा दो में परीक्षित, परी, शौर्यवीर, कक्षा तीन में आतिफ, रुद्र, हर्ष, कक्षा चार अंशुल, अम्मार, अभिनव, कक्षा पांच अर्जुन, ताविस, आयुष्मान तथा कक्षा छह में सगुन पुंडीर, दिनकर, अनंत , कक्षा सात में प्रियांशी, कनक, मेहनूर, कक्षा आठ में अर्जुन, अनस, अंशिका ने श्रेष्ठता हासिल की। बच्चों ने अगली कक्षा में प्रवेश पर खुशियां मनाई। गुरुजनों और परिजनों का आशीर्वाद लिया। पल्लवी, प्रीती, आँचल, अदिती, नजमा, राहुल, नितिन राठी, उजमा, आशा आदि मौजूद रहे।