{"_id":"5ab14fb74f1c1b8c778b6c31","slug":"181521569719-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार की पाठशाला से दें बच्चों को संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार की पाठशाला से दें बच्चों को संस्कार
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में मचाया धमाल
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित स्टेपिंग स्टोन्स की शाखा किड्स्कूल में ग्रेजुऐशन सेरेमनी समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने अनेक नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मनमोह लिया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला परिवार है, इसलिए बच्चों को शिक्षावान के साथ संस्कारवान भी बनाएं।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक एसके बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल देश का भविष्य हैं। इन्हें बेहतर संस्कारवान बनाएं और उच्च शिक्षा दिलाकर अभिभावक देश सेवा, समाजसेवा के साथ नेक कार्यों के लिए प्रेरित करें। शिक्षक भी बच्चों के भविष्य निर्माण में मुख्य भूमिका निभाते हैं। वह अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें। इसके बाद अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। नर्सरी के बच्चों ने जंगल-जंगल बात चली है, इंग्लिश सांग बूमबॉय आदि पर जमकर धमाल किया। यूकेजी के छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर अतिथियों को प्रभावित किया। किड्स्कूल की इंचार्ज कुलदीप कौर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके अलावा नर्सरी से अनंत, बरीरा, आर्यवीर, नवलीन, आर्यन, एलकेजी में अबुबकर, अथर्व, अश्वीन, आरव बालियान, यूकेजी आदर्श, साम्या, अरनव चौहान, अनन्या राना, अनन्या बमानिया को कक्षा में सर्वोत्तम होने पर पुरस्कृत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रशासिका नीरजा बंसल, प्रधानाचार्या सोनिया बंसल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संचालन शिक्षिका समरीन जेहरा ने किया।