{"_id":"5a96f2884f1c1bc65c8b502e","slug":"181519841928-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ानकों के अनुरूप हों विकास कार्य: अंजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ानकों के अनुरूप हों विकास कार्य: अंजू
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
नगरपालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों का चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने निरीक्षण किया। बुधवार को सरकुलर रोड पर साइड पटरी निर्माण कार्य का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर चेयरपर्सन ने कहा कि जनसहयोग से शहर के विकास में वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगी।
नगरपालिका परिषद द्वारा सरकुलर रोड पर महावीर चौक से गन्ना शोध संस्थान कार्यालय तक सड़क के दाईं ओर पटरी पर इंटरलॉकिंग टाईल्स का निर्माण कार्य कराया गया है। बुधवार को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने निर्माण कार्य पूर्ण होने पर स्थलीय निरीक्षण किया और इस कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। यह निर्माण कार्य 14वें वित्त आयोग के तहत कराया गया है। इस निर्माण कार्य पर करीब 34 लाख रुपये खर्च हुए हैं। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने ठेकेदार प्रहलाद सिंह को निर्देश दिए कि पटरी पर लगे पेड़ों की सुरक्षा के लिए वो पेड़ की जड़ में गोलबंदी कराएं, ताकि उनको नुकसान न पहुंचे और वह सुरक्षित रहें। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चेयरपर्सन से पेड़ों की सुरक्षा के इंतजाम करने का आग्रह किया था। इस दौरान अशोक अग्रवाल, पालिका के कार्यकारी सहायक अभियंता शिवकुमार, सभासद के पति वीरेंद्र कुमार मुन्ना, जेई रामप्रसाद यादव, ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदेश त्यागी, ठेकेदार प्रहलाद सिंह, इंद्र नारायण माथुर, ओएस ओमवीर सिंह, स्टेनो गोपाल त्यागी, टीएसआई राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
शिलापट्ट पर सभासद के पति का नाम लिखा
मुजफ्फरनगर। बुधवार को सरकुलर रोड पर महावीर चौक के पास जब नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित किया तो शिलापट्ट पर सभासद संगीता के पति वीरेंद्र मुन्ना का नाम देखकर दंग रह गईं। नियमों की दृष्टि से पति का नाम नहीं लिखा जा सकता है।