फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वीएआई पद को लेकर बैकफुट पर एआरएम

वीएआई पद को लेकर बैकफुट पर एआरएम

Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
वीएआई पद को लेकर  बैकफुट पर एआरएम
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो में व्हैकिल एलॉटमेंट इंचार्ज (वीएआई) के पद को लेकर एआरएम बैकफुट पर आ गए। एआरएम ने दोनों संगठनों की नाराजगी दूर कर राजकुमार तोमर और अमरीश त्यागी को अलग-अलग स्थानों पर चार्ज दिया है। इसको लेकर संगठनों ने हड़ताल और धरने को स्थगित कर दिया है। शनिवार को एआरएम ने आदेश जारी कर स्थिति को यथावत रखा है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे अमरीश त्यागी को अनुबंधित बसों के समयपालक से हटा दिया गया था। अनुबंधित और निगम को एक साथ मर्ज कर आरएम ने राजकुमार तोमर को वीएआई बना दिया था। वीएआई पद को लेकर बढ़ी रस्साकसी से डिपो में राजनीति गहरा गई। इस पर एआरएम ने अमरीश त्यागी को निगम की बसों का इंचार्ज बना दिया है। इससे रार अधिक बढ़ गई। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद में वर्चस्व की जंग हावी हो गई। दोनों ही पदों ने अपने-अपने व्यक्ति को हटाने का विरोध शुरू कर दिया। आंदोलन की चेतावनी से घबराए अफसरों ने दोनों संगठनों से वार्ता की, लेकिन विफल रहे। स्थिति बेपटरी होते देख शनिवार को एआरएम बीपी अग्रवाल मामले में बैकफुट पर आ गए। एआरएम ने अमरीश त्यागी को अनुबंधित बसों का एलॉटमेंट इंचार्ज तथा राजकुमार तोमर को निगम की बसों का चार्ज दिया है। इसके बाद संगठनों ने आंदोलन और धरने को स्थगित कर दिया है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि मामले के निपटारे के लिए फिलहाल दोनों कर्मचारियों को पूर्ववत पदों पर भेज दिया है। होली का पर्व नजदीक है, ऐसे में बसों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए कार्रवाई बदली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed