फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पहली बार आम कार्यकर्ताओं से दिल खोलकर मिले अजित

पहली बार आम कार्यकर्ताओं से दिल खोलकर मिले अजित

Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पहली बार आम कार्यकर्ताओं से दिल खोलकर मिले अजित
मुजफ्फरनगर। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह जिले में पहली बार आम जनता से दिल खोलकर मिले। उन्होंने सभी से शांति और आपसी सौहार्द की अपील की। जनता से उनके इस मिलन को 2019 के लोकसभा चुनाव के परिदृष्य में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

चौधरी अजित सिंह को रालोद अध्यक्ष बने एक अरसा बीत गया है, लेकिन आज तक कभी भी वह आम जनता से मिलने के लिए जनपद में दो दिन तक नहीं रहे। मंगलवार को जिस तरह उन्होंने मुस्लिमों को टारगेट बनाकर उनसे मुलाकात की और जाट समाज के लोगों से मुसलमानों के साथ मेलजोल बढ़ाने की बात की। इसे राजनीतिक निहितार्थ माना जा रहा है। जिले में दंगे के दौरान चर्चाओं में रहे मुस्लिम नेता भी उनसे मिले। पूर्व सांसद अमीर आलम खां, नवाजिश आलम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साकिर अली, जमशेद प्रधान, गुलाम मौहम्मद जौला, मौलाना नजर, एनुदीन, आमिर अली, नसीम मियां, तारीक मुस्तफा, सईद कुरैशी, असलम आदि से उन्होंने मुलाकात की।
विज्ञापन

जाट कार्यकर्ताओं सेे भी वह दिल खोलकर मिले। इस सारे मेल मिलाप को 2019 से जोड़कर देखा जा रहा है। रालोद कार्यकर्ताओं की माने तो अजित सिंह का मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना लगभग फाइनल माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात के पीछे इसे ही माना जा रहा है। अजित सिंह को यह मालूम है कि बिना मुस्लिम के यहां से उनकी जीत मुश्किल है। अजित का प्रयास कितना रंग लाता है और उनके आने के बाद भाजपा की क्या रणनीति रहेगी यह तो समय के गर्भ में छिपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्ताक चौधरी का हाल जाना
विधान परिषद सदस्य रालोद नेता मुश्ताक चौधरी बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं, उनका हाल चाल जानने के लिए पार्टी अध्यक्ष अजित सिंह मंगलवार को शाम उनके आवास पर पहुंचे। अजित सिंह ने उनका हाल चाल जाना। इस अवसर काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed