{"_id":"5a7b44194f1c1ba0268b8ee5","slug":"181518027801-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रजिस्ट्रेशन के अब सड़क पर नहीं दौड़ेगी ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रजिस्ट्रेशन के अब सड़क पर नहीं दौड़ेगी ई-रिक्शा
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर रजिस्ट्रेशन के नहीं चलेगी ई-रिक्शा
खतौली। नगर को जाम से मुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहल प्रारंभ कर दी है। सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने ई-रिक्शा चालकों की बैठक बुधवार को नवीन मंडी में बुलवाई। सीओ ने चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि नगर में जानसठ रोड, बुढ़ाना तिराहा, जानसठ तिराहा समेत अन्य जगहों पर चालक दो सेकेंड से ज्यादा समय तक अपनी रिक्शाओं को नहीं खड़ी करेंगे। सीओ ने चालकों से कहा कि वे नगर पालिका में अपनी रिक्शाओं का तुरंत रजिस्ट्रेशन करा लें। सीओ ने चेताया कि नाबालिग और बुजुर्ग रिक्शा नहीं चलाएंगे। बैठक में पालिका चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद ने कहा कि पालिका में आठ फरवरी में 17 जनवरी तक रजिस्ट्रेन होंगे। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने चालकों से कहा कि वे संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखे और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।