{"_id":"5a3d54884f1c1b8b688ba1e5","slug":"181513968776-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित क्विज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित क्विज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय गणित दिवस पर विबग्योर स्कूल में छात्र-छात्राओं ने प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज को श्रद्धांजलि अर्पित की। गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कंगना, गानिया और कनक विजेता रही। उधर, एसडी पब्लिक जूनियर विंग में गणित सप्ताह मनाया गया।
रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में आयोजित गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थियों ने भागीदारी की। कक्षा छह की छात्रा कंगना, कक्षा सात की छात्रा कनक और कक्षा आठवीं की गानिया विजेता बनी। निदेशिका निशा त्यागी ने कहा कि तमिलनाडु के इरोड़ गांव में वर्ष 1887 में जन्मे रामानुज ने गणितीय विश्लेषण और सांख्यिकी सिद्धांत के क्षेत्र में गहन योगदान दिया। उप प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा, नितिन त्यागी, राहुल पाल, हरेंद्र, साधना, आंचल, अन्नया, नौशाबा, अदिति आदि का सहयोग रहा। शहर में परिक्रमा स्थित न्यू होराइजन स्कूल में प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने गणित विषय की महत्ता बताई। बच्चों ने क्विज, निबंध और गणित आकृति प्रस्तुति में प्रतिभा दिखाई।
एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में महान गणितज्ञ के जन्म दिवस पर गणित सप्ताह मनाया गया। बच्चों को भारत के गणितज्ञों आर्यभट्ट, वराहमिहिर, ब्रहृाभट्ट और रामानुजन आदि के योगदान की जानकारी दी गई। बच्चों ने गणित की पहेलियां और कविताएं सुनाई। पहेली हल करते हुए दौड़ने की प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इंचार्ज रेणू गोयल ने कहा कि बच्चे गणितज्ञों के ज्ञान और परिश्रम से प्रेरणा लें। सुरेश भुटानी, शिवानी गुप्ता, आशा शर्मा, अनिता मित्तल, राजीव सक्सेना का सहयोग रहा।