{"_id":"5a341a2f4f1c1ba12d8b8dc7","slug":"181513364015-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत उत्थान सभा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत उत्थान सभा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
राजपूत उत्थान सभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर श्रीकांत राणा के नेतृत्व कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। कहा कि गांव मढ़करीमपुर के किसान मूलचंद की 10 दिसंबर को सदमे में मौत हो गई थी। मृतक की भूमि को रेलवे विभाग द्वारा अधिग्रहण की गई थी, लेकिन अभी तक मुआवजा तक नहीं मिला था। जिस कारण किसान बैंक का कर्ज भी चुकता नहीं कर सका था। इसी सदमे में उसकी मौत हो गई। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मुआवजा देने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन मांगने वाले दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई और मृतक किसान के पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। मौके पर अरविंद, प्रिंस, गौरव, रविंद्र कुमार, मनीष, कपिल, विक्की, अजीत, अरुण, कुलदीप, राजू, भोला, अरुण, अमित, जलसिंह, विनोद, किशोर, नितिन, विशाल, अमरीश, दीपक आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।