फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सर्वोदय कन्या बघरा की छात्राएं पुरस्कृत

सर्वोदय कन्या बघरा की छात्राएं पुरस्कृत

Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
सर्वोदय कन्या बघरा  की छात्राएं पुरस्कृत
सर्वोदय कन्या बघरा की छात्राएं पुरस्कृत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के परिसर में आयोजित टेक फेयर 2017 में ग्रुप बी के नान-वर्किंग मॉडल का प्रथम पुरस्कार विजेता सर्वोदय कन्या इंटर कॉलेज बघरा की कक्षा 12 की छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मॉडल में सहयोग करने वाली अध्यापिका दीपमाला भी उपस्थित रहीं। इन छात्राओं ने स्मार्ट सिटी का मॉडल तैयार किया था, जिसे निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

कार्यक्रम में पूरे जनपद के इंटर कॉलेजेज से लगभग तीन हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने लगभग 160 मॉडल प्रस्तुत किए थे। मॉडल्स को वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग दो श्रेणियों में बॉटा गया। सर्वोदय कन्या इंटर कॉलेज बघरा की इंटरमीडिएट की आठ छात्राओं के ग्रुप ने स्मार्ट सिटी का मॉडल डिजाइन कर प्रस्तुत किया, जिसकी दर्शकों एवं निर्णायक मंडल द्वारा काफी सराहना की गई। कॉलेज चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि छात्राओं ने मॉडल को डिजाइन करने में जहां तकनीकी क्षमता का अच्छे तरीके से प्रयोग किया है, वहीं अपने रचनात्मक कौशल को भी दर्शाया है। निर्णायक मंडल की संस्तुति पर ग्रुप बी-नॉन वर्किंग मॉडल्स का प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली सर्वोदय कन्या इंटर कॉलज, बघरा की कक्षा 12 की छात्राओं निशिका, पारूल, शिवानी, सलोनी, शिवांगी शर्मा, प्रियंका, सलोनी सैनी, राखी एवं उनके साथ आई अध्यापिका दीपमाला को एससी कुलश्रेष्ठ ने नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ डीकेपी सिंह, डॉ आलोक गुप्ता, रूचि राय, ईशू मित्तल, अजय चौहान, दीपक कुमार, सुमित, अंकुर त्यागी एवं सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed