फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिल पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी

मिल पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी

Tue, 19 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
मिल पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी
मिल पर किसानों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं का चीनी मिल भैंसाना पर पांचवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरनास्थल पर हुई सभा में पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेंद्र मलिक ने कहा कि जब तक किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं मिलेेगा, आंदोलन जारी रहेेगा। उन्होंने तहसील दिवस में किसानों के प्रदर्शन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहे तो किसानों का भुगतान 4-5 दिन में दिलवा सकता है।

धरनास्थल पर पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेंद्र मलिक ने बताया कि दो बार प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिल चुकाहैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब तक किसान का एक-एक पाई का भुगतान नहीं होगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि चाहे तो कंट्रोलर नियुक्त करके चीनी मिल के गोदाम में रखी चीनी को नीलाम करवाकर किसानों के गन्ने का भुगतान 4-5 दिन में दिलवा सकता है। किसान जिलाधिकारी से बजाज चीनी मिल भैंसाना से उनके गन्ने की आपूर्ति हटवाकर दूसरी चीनी मिलों को दिलवाने की मांग करेंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि भुगतान की समस्या का समाधान न होने पर इसी सप्ताह किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल सहारनपुर में गन्ना उपायुक्त का घेराव करेगा। किसानों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने भी धरना प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। इस मौके पर पूर्व विधायक पंकज मलिक, सपा नेता अतहर हसन, हाजी जमशेद, चरण सिंह, पूर्व प्रधान बिजेंद्र मलिक, ब्रजबीर मलिक, करतार सिंह, विकास त्यागी, राजेंद्र सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed