{"_id":"59bade7d4f1c1b23688b4a29","slug":"181505418877-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने छात्रों से किया सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने छात्रों से किया सीधा संवाद
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाइयों ने छात्रों से किया सीधा संवाद
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। सपा की ओर से छात्र नौजवान जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विद्यालय में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और संकल्प पत्र भरवाए।
सपा हाईकमान की ओर से कसबे के शांतिदेवी जैन डिग्री कालेज में छात्र नौजवान जागरूकता अभियान के तहत समारोह आयोजित किया गया। पार्टी का 11 से 17 सितंबर तक यह अभियान है। समारोह में पार्टी के चारों युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओँ ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उनसे संकल्प पत्र भरवाए। सपाइयों ने छात्र-छात्राओं को सपा सरकार द्वारा नौजवानों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अर्जुन पंडित, जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने शिविर का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष सैनी ने कहा कि मिशन 2019 में युवाओं की भूमिका रहेगी। युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाकर पढ़ना चाहिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष आदिल चौधरी, शाहिद कुरैशी, सूर्य प्रताप, सुषमा सैनी, अलका शर्मा, बबली, वकीला बेगम, रकीब कुरैशी, मुशर्रफ अंसारी, टीटू पाल, सतबीर प्रजापति, उफसाना आदि मौजूद रहे।
समिति ने कराई गरीब लड़कियों की शादी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कारवां एकता समिति ने अपने खर्चे पर दो बेटियों की शादी की है। शाहपुर के गांव सोरम निवासी मुन्नो और अफसाना पुत्री शौकीन की शादी में सामान देकर मदद की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मौ मशकूर उर्फ बबलू, डॉ मुजफ्फर अली, जुबेर हाशमी, जुल्फिकार अली, नसीम कादरी, नौशाद मंसूरी, इरफान मलिक, नफीस मालिक, इमरान, गुलजार अल्वी, हसीन, आसिफ सलमानी, हरिओम शर्मा, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
24 घंटे में खोखे हटाने की चेतावनी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत की ओर से कस्बे के पुराने पैंठ मैदान में रखे खोखों के मालिकों को 24 घंटे में हटाने की चेतावनी दी गई है। नगर पंचायत की कार्रवाई से खोखे मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।
कस्बे के पुराने पैंठ मैदान के किनारे और मैदान में खोखे रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। बताया गया है कि उक्त भूमि पर विवाद है और मामला अदालत में विचाराधीन है। नगर पंचायत ने बृहस्पतिवार को मुनादी कराकर मैदान में रखे खोेखों के मालिकों को चेतावनी दी कि वह 24 घंटे के अंदर अपने खोखे हटा लें, अन्यथा उक्त समय अवधि के बाद नगर पंचायत बलपूर्वक रखे खोखों को जब्त कर लेगी। नगर पंचायत की चेतावनी से खोखा मालिकों में हड़कम्प मचा हुआ है।