{"_id":"59a31fe84f1c1b1c0b8b4b1c","slug":"181503862760-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण में खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण में खामियां
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों और कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्ट
मोरना (मुजफ्फरनगर) । सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल ने विकास खंड मोरना के ग्राम शुक्रताल एवं फिरोजपुर बांगर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। गांव में शौचालय निर्माण, स्वच्छता और पेयजल की स्थिति को देखा। निर्माण कार्यों में खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में ग्राम शुक्रताल खादर में निर्माण कराया गया पुष्पा पत्नी अनिल का शौचालय प्रयोग में लाया जाना पाया गया। अनीता पत्नी अरुण का शौचालय देखा गया। इस शौचालय में पाइप बाहर निकालकर गंदगी को नाली में बहाया जा रहा था। गोविंद पत्नी वीर सिंह के शौचालय की स्थिति भी खराब पाई गई। शौचालय प्रयोग नहीं किया जा रहा है। गांव में निर्मित शौचालयों की खराब स्थिति के साथ यह पाया गया कि पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा कोई निरीक्षण नहीं किया गया। इन सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। ग्राम में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज में सांसद निधि से पुस्तकालय कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य यहां मानकों के अनुसार नहीं मिला। ग्राम फिरोजपुर बांगर में पेयजल पाइप योजना के तहत निर्मित कराई जा रही है। टंकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। संचालन समिति बनाई गई है, परंतु अभी कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। पाइप लाइन डेढ़ वर्ष पूर्व बिछा दी गई थी, आज तक कार्य पूरा नहीं हुआ और न ही ग्रामीणों को पानी मिलना शुरू हुआ। सहायक अभियंता जल निगम सुबोध कुमार इस संबंध में कुछ नहीं बता सके। उनका कार्य और व्यवहार खराब पाया गया। दो सप्ताह में समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय का रास्ता ठीक नहीं पाया गया। इस गांव में भी शौचालयों की स्थिति खराब पाई गई। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को एक एक शौचालय की जांच के आदेश दिए।