फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले

झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले

Sun, 20 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

चरथावल। कई दिन बाद झमाझम बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं बारिश फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी और गन्ने की फसल को रोगमुक्त करने में कारगर मानी जा रही है। तेज बारिश के कारण लाइन में फाल्ट आने के कारण कस्बे एवं गांवों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही।

शनिवार को चरथावल समेत आसपास गांवों में झमाझम बारिश हुई। बधाई कलां के प्रगतिशीन किसान अरविंद मलिक का कहना है कि गन्ने से टॉप बोरर की समस्या से निजात मिलेगी और धान की फसल के उत्पादन में वृद्धि होगी। चरी की फसल के लिए बेहद मुफीद मानी जा रही है। रोनी हरजीपुर के किसान भाकिसं के ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा का कहना है कि बारिश उमस भरी गर्मी से राहत के अलावा ज्यादातर फसलों के वरदान है, लेकिन गहरे खेत वाले सब्जी उत्पादक सुशील कश्यप, धर्म सिंह, दीपचंद सैनी बारिश को सब्जी के लिए नुकसानदायक मान रहे हैं। इसके अलावा बिरालसी से रोनी हरजीपुर मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से लोगों का निकलना भारी हो गया। चरथावल-रसुलपुर मार्ग, चरथावल से घिस्सुखेड़ा नहर पटरी और हैबतपुर जर्जर मार्गों पर लबालब कीचड़ से ग्रामीण हलकान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed