{"_id":"596a68944f1c1b9a648b4908","slug":"181500145812-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने गंदगी देखकर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने गंदगी देखकर जताई नाराजगी
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
जानसठ। एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कांशीराम आवास आवास का निरीक्षण किया। एसडीएम कॉलोनी में गंदगी देखकर दंग रह गए। उन्होंने कालोनी के लोगों से वहां की स्थिति जानी और समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बनाए गए कांशीराम आवास का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कालोनी के चारों तरफ नगर पंचायत द्वारा सफाई नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई। लोगों ने उन्हें बताया कि शौचालय के टैंक क्षतिग्रस्त होने से कॉलोनी में दुर्गंध फैली रहती है। एसडीएम ने उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में मोहम्मद नायक हुसैन, तारो, राधेलाल, जुम्मा, शशि गुप्ता, गनी, सुषमा, शमशाद आदि लोग शामिल रहे।