फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगनहर मार्ग को दुरूस्त करने में लगा प्रशासन

गंगनहर मार्ग को दुरूस्त करने में लगा प्रशासन

Mon, 03 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर मार्ग को दुरूस्त करने में लगा प्रशासन
गंगनहर मार्ग को दुरुस्त करने में लगा प्रशासन
विज्ञापन

जानसठ। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बीडीओ विजय प्रताप यादव ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंग नहर पर सफाई अभियान चलाया। वहीं एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले ग्रामों के प्रधानों की बैठक लेकर उनसे यात्रा में सहयोग करने की अपील की।

सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा कांवड़ मार्ग किनारे पड़ने वाले ग्राम प्रधानों की बैठक में कहा कि कांवड़ यात्रा हिंदू समाज के लिए आस्था का प्रतीक है। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी ग्राम प्रधान सहयोग दें। उन्होंने गांव के बाहर कांवड़ मार्ग शिवभक्तों के आराम करने व भोजन की व्यवस्था के साथ ही शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। दूसरी ओर बीडीओ विजय प्रताप यादव ने चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सड़क के दोनों ओर सफाई अभियान चलाकर नहर के किनारे बनी दीवार और सड़क की मरम्मत कराई। बैठक में विजय प्रताप यादव, तहसीलदार मनोज कुमार, ग्राम प्रधान रतन सिंह, प्रवीन कुमार, यजुवेंद्र उर्फ टीटू, सौरभ काकरान, मोहम्मद इस्लाम, विनोद पाल, विनोद कुमार, प्रवीन कुमार, चौधरी खलील, रविंद्र चौधरी आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed