फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   18 lakh voters will vote in Lok Sabha elections

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - लोकसभा चुनाव में 18 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Tue, 02 Apr 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
18 lakh voters will vote in Lok Sabha elections
- जिले में 27 मार्च तक बनाए गए वोट, प्रशासन ने अंतिम सूची
विज्ञापन

- इन मतदाताओं में 968265 पुरुष और 847875 महिला मतदाता

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के वोटरों की अंतिम सूची कर दी गई है। जिला प्रशासन ने आयोग को मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं की सूची भेज दी है। लोकसभा सीट पर 18 लाख 16 हजार 284 मतदाता हैं। इनमें 144 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 968265 पुरुष और 847875 महिला मतदाता हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर 27 मार्च तक वोट बनाए जाने का कार्य हुआ। जिला प्रशासन ने अब से पहले 23 जनवरी तक चले वोट बनाने के अभियान में बढ़े वोटों की सूची जारी की थी। अब 27 मार्च तक बने वोटों की अंतिम सूची जारी कर दी है। लोकसभा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 18,16,284 है। इनमें पुरुष मतदाता 9,68,265 और महिला मतदाता 8,47,875 हैं। सबसे ज्यादा वोट बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 96 हजार 966 हैं। इनमें पुरुष मतदाता दो लाख 12 हजार 807 हैं।
विज्ञापन

महिला मतदाता एक लाख 84 हजार 152 हैं। सबसे कम वोट खतौली विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 31 हजार 34 हैं। सात थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता एक लाख 75 हजार 314 हैं और महिला मतदाता एक लाख 55 हजार 699 है। यहां 21 वोट थर्ड जेंडर के हैं। सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं की संख्या से अधिक है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में 140 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 319 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा मतदाता
बुढ़ाना 396966
चरथावल 346373
मुजफ्फरनगर 374415
खतौली 331034
सरधना 372155
कुल मतदाता 1816284
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed