फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1780 Corona warrior to be vaccinated in district

जिले में 1780 कोरोना योद्धा को लगेगा टीका

Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
1780 Corona warrior to be vaccinated in district
जिले में 1780 कोरोना योद्धा को लगेगा टीका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस पर जीत हासिल करने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में बृहस्पतिवार को 1780 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। वैक्सीलेशन के लिए 11 अस्पतालों में 17 बूथ बनाए गए हैं। टीकाकरण अभियान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इस बार लगातार दो दिनों तक टीकाकरण किया जाएगा। बृहस्पतिवार के साथ ही शुक्रवार को भी टीकाकरण होगा।
जनपद में टीकाकरण अभियान का पहला चरण चल रहा है। इस चरण में अभी तक चार चक्रों में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन के टीके लग चुके हैं। पहले चरण में जिले में 11700 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इस चरण का पांचवां चक्र बृहस्पतिवार से होगा। सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11 अस्पतालों में 17 बूथों पर 1780 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बूथों पर पहुंचने का आह्वान किया है। सीएचसी शाहपुर, बुढ़ाना, चरथावल, खतौली, बघरा में एक-एक बूथ बनाए गए हैं। जिला चिकित्सालय में दो, जिला महिला चिकित्सालय में दो, बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में तीन, शांति मदन अस्पताल में दो, न्यू वर्धमान अस्पताल में दो तथा वर्धमान अस्पताल में एक बूथ बनाया गया है। सभी 17 बूथों पर 1780 लाभार्थियों को टीकाकरण किया जाएगा। बुधवार को ही सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में वैक्सीन भेज दी गई है।
विज्ञापन

अभी तक 4928 को लग चुके हैं टीके
मुजफ्फरनगर। जिले में पहले चरण में चार चक्रों में अभी तक 4928 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन का टीका लग चुका है। हालांकि जनपद में टीकाकरण का प्रतिशत बेहद कम है। पहले चक्र में 320, दूसरे चक्र में1256, तीसरे चक्र में1895 तथा चौथे चक्र में1457 स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। जो अभी तक के टारगेट का 54.48 प्रतिशत ही है। सीएमओ का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कम आने के कारण टीकाकरण प्रतिशत कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed