{"_id":"5ce05201bdec220752495b72","slug":"171558204929-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने शुकतीर्थ में गंगा में स्नान करके पुण्य कमाया। इस मौके पर भगवान सत्यनारायण की कथा को सुनकर दान किया। नगर में स्थित मंदिरों के दर्शन कर भागवत कथाओं को सुनकर संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पुरोहितों से घर में सुख शांति समृद्धि के लिए भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। श्रद्धालुओं ने गेहूं, चावल, उदड़, चना, जौ, तेल, घी, मिठाई, फल और वस्त्रों का दान किया। इसके साथ ही परिजनों के संग प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत का धागा बांधते हुए दीप जलाकर पूजा अर्चना की। सप्त ऋषि भगवान श्री कृष्ण मंदिर, ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव समाधी के दर्शन कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। दंडी आश्रम के स्वामी गुरुदत्त महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी महेश्वराश्रम महाराज, स्वामी वेददास महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी गीतानंद गिरी महाराज, स्वामी महानंद महाराज, स्वामी अयोध्या प्रसाद महाराज, स्वामी भजनानंद महाराज, स्वामी गीतानंद गिरी महाराज, स्वामी पुरुषोत्तम महाराज, साध्वी माता राजनंदेश्वरी, मोहनदास महाराज, विष्णुदत्त महाराज आदि से आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजित सत्संग, कथाओं को सुना कर पुण्य अर्जित किया।