{"_id":"5caa4838bdec222dcd5a9447","slug":"171554663480-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्बी के ड्रम लदी गाड़ी पकड़ी, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्बी के ड्रम लदी गाड़ी पकड़ी, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्बी के ड्रम लदी गाड़ी पकड़ी, चालक गिरफ्तार
शाहपुर। पुलिस ने रविवार देर रात बसी कलां गांव में जा रही पशुओं की चर्बी से भरे ड्रम लदी गाड़ी पकड़ते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
कस्बे में देर रात थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव बसीकलां ले जाई जा रही पशुओं की चर्बी के ड्रमों से लदी गाड़ी को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने कहा कि गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया, जहां पूछताछ के दौरान चालक ने गाड़ी बसीकलां ले जाए जाने की जानकारी दी। चर्बी लदे ड्रम की गाड़ी पकड़ने पर भाजपा कार्यकर्ता भी थाने जा पहुंचे और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि संबंधित विभाग की टीम को मामले की जानकारी दे दी गई है। उनकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।