फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सोलानी नदी पर बांध और लोहे का पुल नहीं बनने से खादर के लोगों में रोष

सोलानी नदी पर बांध और लोहे का पुल नहीं बनने से खादर के लोगों में रोष

Wed, 03 Apr 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सोलानी नदी पर बांध और लोहे का पुल नहीं बनने से खादर के लोगों में रोष
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में सोलानी नदी में शिवालिक पहाड़ियों से बरसात का पानी आने से जहां हर साल ग्रामीणों की फसल बर्बाद हो जाती है, वहीं बाढ़ का पानी के रास्तों व खेतों में भर जाने से ग्रामीण घरों में कैद होकर रह जाते हैं। ग्रामीण पशुओं के लिए चारा तक नहीं ला पाते हैं। पशु भूखे रहकर बीमार हो जाते हैं। स्कूल न जाने से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित रहती है। इस समस्या से दुखी दर्जनों गांव के लोग कई बार बांध बनवाने व लोहे का पुल लगवाने की शासन प्रशासन से गुहार कर चुके हैं, मगर आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। दो दिन पूर्व खादर क्षेत्र में वोट मांगने गए एक प्रत्याशी के समर्थकों को ग्रामीणों का भारी विरोध भी झेलना पड़ा था। गांव रामनगर, भदोला, पांचली, नंगला, फर्कपुर आदि के ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed