फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निर्माणाधीन मस्जिद का लिंटर गिरा, दो मजदूर घायल

निर्माणाधीन मस्जिद का लिंटर गिरा, दो मजदूर घायल

Sun, 24 Feb 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मस्जिद का लिंटर गिरा, दो मजदूर घायल
तितावी। गांव मुरादपुरा में मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को मस्जिद का लिंटर डाला जा रहा था। शाम करीब पांच बजे अचानक लिंटर के नीचे लगी बल्ली टूट गई। इससे कुछ देर पहले ही डाला गया लिंटर तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरा। हादसे में काम कर रहे मजदूर महताब अंसारी व नौशाद सैफी घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बाइक फिसलने से भाई-बहन घायल
भोपा। गांव सीकरी निवासी अतीक शनिवार को बहन हिना के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर निवासी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। नहर पटरी मार्ग पर बेलड़ा-भोपा के बीच अचानक सामने से आते वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई, जिससे भाई-बहन सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान मौके से गुजर रहे गांव सीकरी के प्रधान इरफान अली ने दोनों भाई-बहन को ले जाकर भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से हिना को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पति पर लगाया मारपीट का आरोप
भोपा। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के रुड़की थाना क्षेत्र के गांव टोड़ा कल्याणपुर निवासी नवविवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब तीन माह पूर्व गांव अथाई निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि पति बिना वजह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार को भी पति ने उससे मारपीट की। उसने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुआ-भतीजे को मारपीट कर घायल किया
भोपा। गांव किशनपुर निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका सात साल का भतीजा घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे परेशान करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने बच्चे के साथ ही महिला को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed