फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डब्बे नहीं होंगे बंद, भुगतान के हिसाब से मिलेंगे चैनल

डब्बे नहीं होंगे बंद, भुगतान के हिसाब से मिलेंगे चैनल

Thu, 14 Feb 2019 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
डब्बे नहीं होंगे बंद, भुगतान के हिसाब से मिलेंगे चैनल
भुगतान के हिसाब से देखने को मिलेंगे चैनल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केबल ऑपरेटर 31 मार्च तक सेट टॉप बॉक्स बंद नहीं कर पाएंगे, बल्कि जिन ग्राहकों ने अपने चैनल पैक नहीं चुने हैं उन्हें भुगतान के लिए हिसाब से चैनल दिखाते रहेंगे। एक-दो दिन में केबल ऑपरेटर्स नई व्यवस्था को लागू करने वाले हैं। अभी तक अपने पैक नहीं चुनने वाले ग्राहकों ने यदि पसंद से चैनल नहीं चुने तो उन्हें केबल ऑपरेटर की मनमर्जी के चैनल देखने को मजबूर होना पड़ेगा।
ट्राई ने केबल नेटवर्क के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब तक उपभोक्ता 200 से 250 रुपये में लगभग सौ चैनल देख पा रहे थे, लेकिन अब उन्हें अपनी पसंद के चैनल चुनने होंगे। करीब 155 रुपये के बेस पैक के अलावा चुने गए चैनलों का भुगतान करना होगा। सामान्य तौर पर उपभोक्ता 300 से 350 रुपये प्रतिमाह का चैनल चुन रहे हैं, जिन्होंने 31 जनवरी तक पैकेज नहीं चुने थे, उनके सेट टॉप बॉक्स बंद किए जा रहे थे। ट्राई ने 31 मार्च तक सेट टॉप बॉक्स बंद नहीं करने के आदेश दिए हैं। कहा है कि जिन उपभोक्ताओं ने अपने चैनल पैक चुन लिए हैं, उन्हें उसी के अनुसार चैनल दिखाए जाएं, जिन्होंने पैक का चुनाव नहीं किया है, उनके लिए दूसरी व्यवस्था रहेगी। उपभोक्ता जितने मासिक किराये का भुगतान कर रहा है, उसी के अनुसार चैनल दिखाए जाएं। यदि किसी उपभोक्ता ने 200 रुपये महीने का भुगतान किया है तो उसे बेस पैक के 155 रुपये के अलावा 45 रुपये के कोई और चैनल दिखा दिए जाएं। किसी भी सूरत में 31 मार्च तक चैनलों को बंद न करें।
विज्ञापन


चंद उपभोक्ताओं ने चुने चैनल पैक
मुजफ्फरनगर। जिले में लगभग 100 केबल ऑपरेटर काम कर रहे हैं। करीब 70 हजार उपभोक्ता शहर में हैं। पूरे जिले में लगभग डेढ़ लाख से ऊपर केबल उपभोक्ता हैं। इनमें से कुछ ने ही अपनी पसंद के चैनल से संबंधित फार्म भरकर जमा किए हैं। पोर्टल चालू नहीं होने के कारण केबल ऑपरेटर अभी तक पूरे चैनल ही दिखा रहे थे, जबकि जिन्होंने चैनल नहीं चुने थे उनके सेट टॉप बॉक्स बंद कर रहे थे। केबल ऑपरेटर नवीन गर्ग का कहना है कि अब पोर्टल चालू हो गए हैं। जिन उपभोक्ताओं ने चैनल चुन लिए हैं, उन्हें एक-दो दिन में उनकी पसंद के ही चैनल दिखाए जाएंगे। जिन्होंने नहीं चुने हैं, उनके लिए भुगतान के अनुसार चैनल प्रसारित किए जाएंगे। 31 मार्च तक सेट टॉप बॉक्स बंद नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed