{"_id":"5c50a043bdec224b7a554484","slug":"171548787779-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ा बेचने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ा बेचने का आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। रामराज निवासी कंवरपाल कस्बे में रेहड़ा चलाता है। शाम के समय रेहड़ा मोहल्ला पंसारटा में परिचित के यहां खड़ा कर वह रोजाना रामराज चला जाता था। पीड़ित कंवरपाल ने तहरीर देकर बताया कि पिछले दिनों वह अचानक बीमार हो गया। करीब एक माह बाद जब वह रेहड़ा लेने मोहल्ला पंसारटा निवासी परिचित के यहां पहुंचा तो उसने रेहड़ा बेचने की बात कहते हुए उसे धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी से रेहड़ा दिलाने की गुहार लगाई है।
नवविवाहिता ने लगाया प्रताड़ना देने का आरोप
मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव की युवती का निकाह कस्बा निवासी युवक से तीन माह पूर्व हुआ था। नवविवाहिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका शौहर बाहर के जनपदों में जाकर फेरी लगाता है, जिसके चलते वह कई-कई दिन घर से बाहर ही रहता है। आरोप है कि शौहर की गैर मौजूदगी में ससुराल वाले नवविवाहिता के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता ने आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
स्वयं सेवकों ने की मंदिर परिसर की सफाई
मीरापुर। आकांक्षा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर के तहत मंगलवार को शीतला माता मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कॉलेज डायरेक्टर सोनम चौधरी, रोहिणी पंवार, नेहा धारीवाल व बंसत कुमार ने एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव की जानकारी दी। इससे पहले शिविर का शुभारंभ कॉलेज निदेशक आरपी सिंह ने किया।