{"_id":"5c436a72bdec224dab5ff1bf","slug":"171547922034-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने सुनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने सुनी शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने सुनीं शिकायतें
मीरापुर। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों व पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। माह के तीसरे शनिवार को पूर्व निर्धारित समाधान दिवस पर मवाना निवासी अमित जैन ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव कैथोडा के कुछ लोग उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीएम ने मामले के निस्तारण के लिए आदेश दिए। उधर, संभलहेड़ा निवासी शाहवेज पुत्र शमशाद कासमपुर खौला निवासी रमेशचंद, जड़वड़ निवास अमित आदि ने भी अपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
किसानों ने किया सम्मानित
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल में किसानों द्वारा साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने पर मिल की ओर से संबंधित किसानों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा, महाप्रबंधक गन्ना ऋषिराज शर्मा आदि अधिकारियों ने गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर के किसान उधम सिंह, समाना के रविंद्र जीत सिंह, हाशिमपुर के सचिन कुमार आदि किसानों को मिल में साफ सुथरा गन्ना लाने के लिए मिल की ओर से प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मिल प्रबंधन ने किसानों से साफ सुथरा जड़ पत्ती व मिट्टी रहित गन्ना आपूर्ति की अपील की है।
कॉलेज संस्थापक का भावपूर्ण स्मरण
मीरापुर। बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज कें संस्थापक पंडित आशाचंद्र नागर की 22वी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में निदेशक ने विद्यालय संस्थापक पं. आशाचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनकी शैक्षिक सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता का आधार है। प्रधानाचार्य सुनील गोयल ने विद्यालय संस्थापक के योगदान की जानकारी देकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जूनियर विंग प्रभारी अंजू रानी, शिवकुमार, सेवाराम, अनुज कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रविंद्र सिंह आदि ने भी संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संचालन शेखर सिंह ने किया।