{"_id":"5c23c74ebdec2256c333e297","slug":"171545848654-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव पुलिस की सुरक्षा में सुपुर्दे खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव पुलिस की सुरक्षा में सुपुर्दे खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की सुरक्षा में शव को दफनाया
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। मोहल्ला ढाकन चौक में बुधवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद सुरैय्या बेगम का शव घर पर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शव को सुपुर्द-ए खाक किया गया। बवाल होने की आशंका को नगर में पीएसी व पुलिस बल तैनात रहा। परिजनों ने शांतिपूर्वक शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया।
सपा नेता की पत्नी सुरैय्या बेगम के हत्याकांड का खुलासा होने पर मंगलवार से ही नगर में भारी पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। थाना मंसूरपुर, रतनपुरी, सिखेड़ा सहित कई थानों का पुलिस बल नगर में तैनात कर दिया गया था। पुलिस अधिकारी हत्याकांड को लेकर कोई बवाल न हो जाए, इसकी पल पल की जानकारी ले रहे थे। बुधवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद सुरैय्या बेगम का शव मोहल्ला ढाकन चौक में उसके घर पर पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। नमाज पढ़ने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों और रिश्तेदारों ने गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। शव के सुपुर्दे खाक होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।