{"_id":"5c154cb5bdec22555c1901d1","slug":"171544899765-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेपल्स अकादमी में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेपल्स अकादमी में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। मेपल्स अकादमी में भारती भवन पब्लिशर एवं डिस्ट्रीब्यूटर, नोएडा की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें एलकेजी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमता का परीक्षण करने हेतु प्रतियोगिता को विषय मुक्त रखा गया।
विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना के अनुसार मनमोहक व सुंदर कलाकृतियों का निर्माण कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। एलकेजी व यूकेजी से मानवी सैनी, अराध्या प्रथम, मानवी, उजेर, कार्तिक द्वितीय तथा नामरा, अब्दुल व दक्ष राणा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एक से पांच तक गोल्डी, फालिया, राधिका, परिधि प्रथम, एंजिल, अवनी, अलीना, वेदिका, आयुषी सैनी, हुदा, वेदिका अहलावत, अवतार द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। कला अध्यापक दिनेश शर्मा का विशेष योगदान रहा। प्रबंधक मुकेश संगल, विपिन संगल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।