{"_id":"5c0d5dccbdec22418c7a88b4","slug":"171544379852-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज व प्राइवेट बसों का टोटा, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज व प्राइवेट बसों का टोटा, यात्री रहे परेशान
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज और प्राइवेट बसों का टोटा
खतौली। दिल्ली में धर्मसभा को लेकर रविवार को रोडवेज और प्राइवेट बसों का टोटा रहा। यात्री बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे और इधर उधर भटकते रहे। बसों के नहीं मिलने से रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़भाड़ रही।
पूर्व में प्रस्तावित दिल्ली में रविवार को होने वाली धर्मसभा में लोगों के जाने के लिए शनिवार की शाम को ही अधिकांश रोडवेज और प्राइवेट बसों को बुक कर ली गई थी। रविवार की सुबह इन बसों में बैठकर लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए। नतीजतन रोडवेज और प्राइवेट बसों का टोटा रहा। खतौली से मीरापुर और खतौली से जानसठ, दिल्ली और देहरादून मार्ग पर कम बसें ही चली। बसों का टोटा होने से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। बसों के इंतजार में रोडवेज बस स्टैंड और जानसठ तिराहे पर यात्री इधर उधर भटकते रहे। कम बसों की वजह से यात्रियों को छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा। बसों की कमी की वजह से ट्रेनों में सफर किया। रविवार को रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़भाड़ रही।