{"_id":"5c018facbdec2241c63658b1","slug":"171543606188-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या इंटर कॉलेज में कंप्यूटर व साइंस लैब का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या इंटर कॉलेज में कंप्यूटर व साइंस लैब का शुभारंभ
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कंप्यूटर व साइंस लैब के साथ ही ई-लर्निंग सेंटर का लोकार्पण किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा कंप्यूटर व साइंस लैब के साथ ही सेनेट्री नैपकिन वेंडिंग मशीन का भी शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी, रोटरी गवर्नर दीपक जैन, अभिनेता सलीम गौर व भुवनेश गुप्ता किया। छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ व कन्या भ्रूण हत्या महापाप है पर लघुनाटिका प्रस्तुत की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि कॉलेज में आधुनिक शिक्षा मिलना क्षेत्र के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रोटरी क्लब के चीफ असिस्टेंट गवर्नर सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रगति कुमार, विनय सिंघल, आरसी मिश्रा, राकेश राठी, अजय भार्गव व जयवीर सैनी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या उषा अस्थाना, रिंकी सैनी, महेंद्र सैनी, शिवानी अरोरा, अंजलि, गीता देवी, मीनू व आदेश सैनी का सहयोग रहा।
सोरम ऑर्चरी क्लब को दी आर्थिक सहायता
शाहपुर। सामाजिक संस्था उम्मीद के पदाधिकारियों ने सोरम ऑर्चरी क्लब को आर्थिक सहायता प्रदान की। गांव सोरम के टंकी वाले मैदान पर चल रही ऑर्चरी एकेडमी में बंगलूरू से पहुंचे उम्मीद सामाजिक संस्था के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने एकेडमी के होनहार खिलाड़ियों को दस हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। प्रधान करणवीर सिंह, एकेडमी संचालक विपिन बालियान, राजपाल डायरेक्टर, तेजपाल सिंह, हर्ष बालियान, अंकित पवार, डॉ सतेंद्र, रोहित पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसडीएम के सामने भिड़े दो पक्ष, हंगामा
शाहपुर। क्षेत्र के गांव गढ़ी बहादुरपुर में एसडीएम बुढ़ाना प्रशिक्षु आईएएस नितिन गौड़ एक विवादित भूमि की पैमाइश कराने राजस्व अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे थे। भूमि की पैमाइश कराने के दौरान ही ग्राम प्रधान राकेश कुमार व अशोक कुमार पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते हुए हाथापाई तक पहुंच गया, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम प्रधान समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की जा रही है।