{"_id":"5bec76a5bdec2269407f03b7","slug":"171542223525-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन निर्माण को शिक्षा जरूरी : विरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन निर्माण को शिक्षा जरूरी : विरेंद्र सिंह
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन निर्माण को शिक्षा जरूरी : विरेंद्र सिंह
मुजफ्फरनगर। राजेश पायलट युवा कल्याण केंद्र में आयोजित समारोह में गुर्जर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षित बनाएं।
रामपुर तिराहा स्थित केंद्र पर आयोजित समारोह में प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं एमएलसी विरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन का निर्माण होता है। आईआईटी, नीट जैसी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की उन्नति संभव है। अभिभावक बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को देश में श्रेष्ठ बताया। समारोह में गुर्जर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रतन सिंह ट्रांसपोर्टर, रामचंद्र सिलाजुड्डी, प्रह्लाद सिंह खरपौड़, रतन सिंह अंतवाड़ा को सम्मानित किया गया। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र आर्य , महकार सिंह, गांधी पालीटेक्निक के पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह, एसडी पब्लिक स्कूल के पूर्व उप प्रधानाचार्य बालकराम, रालोद नेता अभिषेक चौधरी, सुरेश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संस्था सचिव पुष्पेंद्र कुमार ने केंद्र के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन डीएवी डिग्री कालेज के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. कलम सिंह ने किया।