{"_id":"5babd6f5867a557f565e56dd","slug":"171537988341-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टीम के चयन का मेरठ में ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टीम के चयन का मेरठ में ट्रायल कल
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट टीम के चयन का मेरठ में ट्रायल कल
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर- 23 क्रिकेट टीम चयन हेतु मेरठ में ट्रायल का दूसरा चरण 28 सितंबर को होगा। मुजफ्फरनगर और शामली के चयनित सभी खिलाड़ियों को शुक्रवार को सुबह आठ बजे भामाशाह पार्क मेरठ में रिपोर्ट करने को कहा गया है। संयुक्त सचिव विकास राठी ने बताया कि इस ट्रायल में मेरठ और मुरादाबाद के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। अंतिम चयन ट्रायल मैच 4 और 5 सितंबर को कानपुर में होगा।
सना जैदी की कामयाबी पर सभी गदगद
अमर उजाला ब्यूरो
मीरापुर। गांव मुझेडा सादात निवासी छात्रा सना जैदी को चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय मेरठ के दीक्षांत समारोह में उसकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए राज्यपाल रामनाईक द्वारा पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। छात्रा की उपलब्धि पर परिवार तथा गांव में खुशी का माहौल है।
मेरठ कालेज मेरठ की छात्रा सना जैदी ने विश्वविद्यालय की एलएलएम परीक्षा टाप की थी। 24 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रामनाईक ने छात्रा को कुलाधिपति रजत पदक व प्रमाण पत्र, डा. शंकर दयाल शर्मा राष्ट्रपति स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र, कुलपति स्वर्ण पदक, विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र, प्रायोजित स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए हैं। छात्रा की इस उपलब्धि से परिजनों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सना ने बताया कि वह न्यायिक सेवा में जाने की तैयारी में जुटी है। छात्रा ने अपनी उपलब्धि के लिए अपने पिता अजदार हुसैन जैदी एडवोकेट को प्रेरणास्रोत बताया।