{"_id":"5b9964b3867a557f67733ef8","slug":"171536779443-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर में वायरल का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर में वायरल का प्रकोप
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर में वायरल का प्रकोप
मीरापुर। क्षेत्र में वायरल का प्रकोप फैला हुआ है, जिसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की लाइनें लगीं हैं। मरीजों के रक्त व बलगम जांच की व्यवस्था अस्पताल में नहीं है और न ही दवाएं ही पर्याप्त मात्रा में मिल पा रहीं हैं।
मीरापुर क्षेत्र में बारिश के मौसम के चलते वायरल का प्रकोप छाया हुआ है। अधिकांशत: बच्चे वायरल की चपेट में हैं, जिसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की लंबी कतारें लगीं हैं। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में वायरल पीड़ित करीब चार सौ मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं, जिनके लिए दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते मरीजों को बुखार की सामान्य गोलियां देकर महज औपचारिकता पूरी की जा रही है। वहीं, अस्पताल में खून व बलगम आदि की जांच की भी व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते अस्पताल स्टाफ को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उधर, क्षेत्र के प्राइवेट क्लीनिकों पर भी मरीजों की भीड़ लगी हुई है। लोगों ने जिलाधिकारी से बुखार पीड़ितों के लिए अतिरिक्त डॉक्टर व दवाइयां पीएचसी में बढ़वाए जाने की मांग की है।
ताला तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी
मीरापुर। गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी शाहीन पत्नी शराफत ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात वह बीमार बच्चे को मीरापुर के एक डॉक्टर के यहां दिखाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने घर के ताले तोड़कर 16 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर व अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज के लिए महिलाओं का शोषण
मीरापुर। गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी अहमद ने तहरीर देकर बताया कि उसने 25 मार्च को दो बेटियों की शादी खरखौदा थाने के गांव फतेलापुरा निवासी दो भाइयों के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर दोनों बेटियों के साथ मारपीट व उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। सूचना पर परिजन दोनों बेटियों को घर ले आए, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
मजलिस की नई परंपरा का विरोध
मीरापुर। क्षेत्र के गांव बलीपुरा स्थित इमामबाड़े में मजलिस को नए समय पर शुरू किए जाने की नई परंपरा शुरू किए जाने का विरोध होने लगा है। गांव निवासी अब्बास ने मामले में एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि हर साल दोपहर 11.30 से दो बजे तक मजलिस होती आई है, लेकिन इस बार नई व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम ने एसओ मनोज चौधरी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
किसान से संदिग्ध ट्रैक्टर बरामद किया
मीरापुर। मोहल्ला नमक मंडी निवासी किसान के घर से पुलिस ने संदिग्ध ट्रैक्टर बरामद किया है। ट्रैक्टर के कागजात न मिलने पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। किसान का कहना है कि उसने ट्रैक्टर खरीदा है, लेकिन उसे अब तक कागजात पूरे नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।