{"_id":"5b9571dc867a557f6d0af2c2","slug":"171536520668-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से विवाहिता की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से विवाहिता की मौत, परिवार में कोहराम
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
बुखार की चपेट में आकर महिला की मौत
मोरना। गांव खाईखेड़ा में बुखार से पीड़ित विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव खाइखेड़ा में साबुदीन की 26 वर्षीय पत्नी इसराना को कई दिनों से बुखार आ रहा था, जिसके चलते इसराना को ककरौली में प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया। हालत में सुधार न होता देख उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इसराना की हालत बिगड़ती गई तथा रविवार की सुबह इसराना ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान वसीम अहमद सहित मास्टर अहसान, गुल सनव्वर, मेहराज, मेहरदीन, शेरदीन, कारी सऊद, अयाज अली आदि ने मजदूर परिवार की आर्थिक सहायता की गुहार प्रशासन से लगाई है।
-