{"_id":"5b92c5bb867a557f721c1506","slug":"171536345531-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव सेना ने चेयरपर्सन का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव सेना ने चेयरपर्सन का किया घेराव
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शहर में टूटी सड़कों, गंदगी आदि की समस्या को लेकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।
शिवसेना के जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार ने कहा कि शहर की जनता इस समय टूटी सड़कों से परेशान है। बरसात ने शहर में सड़कों में लगी घटिया सामग्री और सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। गंदगी के कारण आम जनता परेशान है। बरसात का पानी जमा होने और गंदगी होने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना है। चेयरपर्सन को इस संबंध में एक ज्ञापन भी दिया। अंजू अग्रवाल ने भरोसा दिलाया शहर में सड़कों में बने गड्ढों और गंदगी की समस्या से जनता को निजात दिलाई जाएगी। प्रदर्शन में देवेंद्र चौहान, आनंद प्रकाश गोयल, मुकेश त्यागी, लोकेश सैनी, राजन वर्मा, शैलेंद्र शर्मा, वैभव यादव, आशीष मिश्रा, संजय चौधरी, मनोज कोरी, संजय खेड़ा, आदित्य, सचिन, आलोक अग्रवाल आदि रहे।