{"_id":"5b9178a1867a557f54638d84","slug":"171536260257-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान क्रांति यात्रा को लेकर रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान क्रांति यात्रा को लेकर रणनीति बनाई
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
किसान क्रांति यात्रा को लेकर रणनीति बनाई
भौराकलां। सिसौली के किसान भवन में बृहस्पतिवार को हरिद्वार से निकाली जाने वाले किसान क्रांति यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में यात्रा की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि क्रांति यात्रा ऐतिहासिक और किसानों के मान-सम्मान का प्रतीक होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को गन्ना मूल्य लेने व दस साल पुराने ट्रैक्टर संचालन पर लगाई गई तो इकट्ठे होकर ताकत दिखानी होगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के कदम किसान विरोधी हैं। हालांकि उन्होंने प्रदेश सरकार के खनन, नलकूप कनेक्शन व बिजली के खंभों के मुआवजे संबंधी निर्णय की प्रशंसा भी की। बैठक में किसान क्रांति यात्रा की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। इसमें भंडारा, वालंटियर व धन संबंधी आवश्यकता की पूर्ति के लिए विचार विमर्श किया गया। चेयरमैन यशपाल बंजी, फूल सिंह बालियान, विजेंद्र रसूलपुर, रामपाल जागर, मास्टर बलजोर सिंह, रेश पाल आक्खी व बाबू ब्रह्म सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मास्टर ओमपाल सिंह ने किया।