फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीएम ने मतदाता सूची की समीक्षा, चेतावनी दी

डीएम ने मतदाता सूची की समीक्षा, चेतावनी दी

Wed, 05 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने मतदाता सूची की समीक्षा, चेतावनी दी
डीएम ने मतदाता सूची की समीक्षा की
विज्ञापन

जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में निर्वाचन कार्यों को लेकर डीएम राजीव कुमार ने नए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करने को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर एक या दो नाम सूची में दर्ज हुए हैं, उन बूथ के बीएलओ व सुपरवाइजर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को कालेज में बीएलओ व सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम ने विधानसभा मीरापुर भाग 16 की विधानसभा निर्वाचन नामावली संक्षिप्त पुन: निरीक्षण मतदाता सूची में दर्ज हुए नामों की गहनता से समीक्षा की गई। विधानसभा के बूथ मजलिसपुर किशनपुर, रहड़वा, भोकरहेड़ी, मोरना कैलापुर जसमोर आदि एक दर्जन से अधिक गांवों के बूथों पर एक या दो मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे बूथों के बीएलओ व सुपरवाइजरों से मतदाता के नाम दर्ज नहीं होने का स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि 368 बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्वाचन कार्य में लगाया गया है। निर्वाचन के कार्यों में लगे कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी नहीं लेने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बैठक में तहसीलदार पुष्कर लाल चौधरी, नायब तहसीलदार इंद्रदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed