{"_id":"5b80596a42c792465533665b","slug":"171535138154-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षको की पुरानी पेंशन बहाली का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षको की पुरानी पेंशन बहाली का मामला
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। पुरानी पेंशन बहाली मंच के शिक्षक नेताओं की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का मामला छाया रहा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में शिक्षक मंच के नेताओं ने शिक्षक, कर्मचारियों और अधिकारियों के तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार का ऐलान किया।
कस्बे के बीआरसी पर शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली मंच जनपद मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों व शिक्षक संघ के नेताओं की बैठक हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा छाया रहा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29,30 व 31 अगस्त को जनपद में कार्यरत कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी अपने-अपने विद्यालयों व कार्यालयों में निर्धारित समय पर पहुुंचकर अपने-अपने हस्ताक्षर करेंगे। तहसील तथा जिला मुख्यालय पर विकास भवन/कलक्ट्रेट में उपस्थित होकर 12 से 3 बजे तक धरने में भाग लेंगे। इस मौके पर बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र, महामंत्री राकेश राठी, बुढ़ाना के अध्यक्ष सतेंद्र कुुमार व महामंत्री देवेंद्र, नितिन कुमार, विकास राणा, ओमपाल सिंह, सुनील, अंकुजवीर सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।