{"_id":"5b48f9564f1c1b36748b47ad","slug":"171531509078-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राहत कम, सडकें जलमग्न, परेशानी उठानी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राहत कम, सडकें जलमग्न, परेशानी उठानी पड़ी
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को बारिश से राहत मिली। बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं, कई मोहल्लों में पानी भर गया था। दो घंटे की बारिश लोगों को राहत कम परेशानी ज्यादा उठानी पड़ी।
दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला। कुछ ही देर में आकाश में काले बादल मंडराने लगे। करीब दो घंटे तक लगातार झमाझम बारिश पड़ी। दो घंटे की इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के पानी से सड़क जलमग्न हो गई। मोहल्ला सैनीनगर, बिद्दीवाड़ा के अलावा कई मोहल्लों में पानी भर गया था। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। सड़कों पर पानी भरने से जीटी रोड का यातायात भी प्रभावित हुआ। दो बजे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के रुकते ही उमस भरी गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी।